Rajasthan News: राजस्थान के कोटा शहर से एक ऐसी खबर आई है जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। यहां रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में सिर्फ 100-200 रुपये के मामूली विवाद में एक 10 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि मर्डर का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि उसके ही एक नाबालिग दोस्त पर लगा है। पैसों के इस झगड़े ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।

खेलने निकला था मासूम, शाम तक नहीं लौटा
सोमवार की दोपहर को बच्चा घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ खेलने जा रहा है। जब शाम ढल गई और वह वापस नहीं आया, तो घरवाले घबरा गए। उन्होंने तुरंत रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज चेक करना शुरू किया। कैमरे में मृतक बच्चा अपने उसी नाबालिग दोस्त के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। यहीं से पुलिस को पहला सुराग मिला।
पत्थर से सिर कुचला, फिर घर जाकर सो गया
पुलिस ने जब संदेह के आधार पर उस नाबालिग दोस्त को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो सच उगला उसे सुनकर अधिकारियों के पैर तले जमीन खिसक गई। उसने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर उसका विवाद था। इसी वजह से उसने अपने दोस्त को बहला-फुसलाकर रेलवे वर्कशॉप के पास वाले सुनसान जंगल में बुलाया। वहाँ दोनों के बीच बहस हुई। गुस्साए आरोपी ने पास में पड़ा एक भारी पत्थर उठाया और उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी इतना बेखौफ था कि वह चुपचाप अपने घर आया और आराम से सो गया।
जंगल में जानवरों ने शव को नोचा
पुलिस को देर रात रेलवे वर्कशॉप के पास से बच्चे की लाश बरामद हुई। जंगल में शव पड़े होने के कारण जानवरों ने उसे बुरी तरह नोच दिया था। हालत इतनी क्षत-विक्षत थी कि देखने वालों का कलेजा मुंह को आ जाए। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस की जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा सहित पुलिस के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी नाबालिग से पूछताछ कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पढ़ें ये खबरें
- जिस दूल्हे को शराबी कहकर लौटाई थी बारात, अब उसी युवक से मंदिर में रचाई शादी, आईकॉन मुस्कान की कहानी ने सबको चौंकाया
- बेटे ने लात मारकर पिता को उतारा मौत के घाट, फिर सड़क पर घसीटकर पुल के पास फेंकी लाश, कातिल बेटा गिरफ्तार
- 12 जुलाई को यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे, CM करेंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत
- MP में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में सेंध: अचानक काफिले के सामने आए ग्रामीण, पुलिस महकमे में हड़कंप
- CG News : कपड़ा सुखाने को लेकर हुआ विवाद, अगले दिन रिटायर्ड SECL कर्मचारी की मिली लाश
