Rajasthan New DGP: राजस्थान में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर अहम कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) में चयन समिति की बैठक होगी, जिसमें राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के नाम पर फैसला किया जाएगा।

राज्य सरकार ने एक जुलाई से पहले स्थायी डीजीपी नियुक्त करने के लिए कार्मिक विभाग के जरिये वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का सात सदस्यीय पैनल यूपीएससी को भेजा है। आयोग इस पैनल में से तीन नामों का चयन कर राज्य सरकार को वापस भेजेगा, जिनमें से मुख्यमंत्री अंतिम निर्णय लेकर डीजीपी नियुक्त करेंगे।
आईपीएस राजीव कुमार शर्मा का नाम सबसे आगे
नए डीजीपी की रेस में 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जा रहा है। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं। केंद्र में जाने से पूर्व वे राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के प्रमुख रह चुके हैं। वरिष्ठता के लिहाज से वे सबसे आगे बताए जा रहे हैं।
इन अधिकारियों में भी है मुकाबला
डीजीपी की दौड़ में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अग्रवाल भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे वर्तमान में राज्य खुफिया ब्यूरो (SIB) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसी बैच के राजेश निरवान, जो इस समय नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के महानिदेशक हैं, का नाम भी संभावितों में शामिल है।
वरिष्ठता में भले ये अधिकारी राजीव शर्मा से दो वर्ष जूनियर हैं, लेकिन उनकी प्रशासनिक दक्षता और सेवा अनुभव को देखते हुए नाम पर विचार किया जा रहा है।
अन्य संभावित नाम
डीजीपी पद की दौड़ में राजेश आर्य, अनिल पालीवाल और आनंद श्रीवास्तव जैसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भी चर्चा में हैं।
वर्तमान में रवि प्रकाश मेहरड़ा कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पूर्व डीजीपी यूआर साहू के RPSC अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह जिम्मेदारी मेहरड़ा को सौंपी गई थी। मेहरड़ा 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ऐसे में प्रदेश को जल्द ही एक पूर्णकालिक डीजीपी मिलना तय है।
पढ़ें ये खबरें
- चुनाव से 3 दिन पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, अनंत सिंह बोले- पैसा बचाने के लिए हुए भर्ती!
- प्रशांत भूषण की ‘रिजीम चेंज’ वाली बात को उनके साथ योगेंद्र यादव ने ही नकारा, कहा- जनता नहीं चाहती, सड़क पर चलने वाले की राय हम से अलग
- 16 लाख खर्च कर बेटे को इंग्लैंड भेजा, 3 महीने बाद मिली मौत की खबर
- झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली: गर्भवती महिला को खाट पर लादकर 4 किमी तक ले गए ग्रामीण
- ट्रम्प हार सकते हैं मिडटर्म चुनाव : 10 में से 9 सर्वे ने बताया पीछे, महंगाई-ईरान जंग से लोकप्रियता घटी
