Rajasthan News: उदयपुर के जनजातीय इलाके से बड़ी खबर आ रही है। यहां के एक सुदूर गांव में चल रहे धर्मांतरण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से धर्म गुरु समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बात यह है कि पकड़े गए लोगों के तार छत्तीसगढ़ और झारखंड से भी जुड़े हैं।
यह पूरी कार्रवाई उदयपुर शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर ऋषभदेव थाना क्षेत्र के कानूवाड़ा बिलखाई गांव में हुई है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

खेत में चल रही थी गुप्त सभा, अचानक पहुंची पुलिस
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी के मुताबिक, पुलिस को गांव से ही किसी ने गुप्त सूचना दी थी। खबर मिली थी कि कानूवाड़ा बिलखाई गांव के एक खेत में पिछले दो दिनों से बड़ी सभा चल रही है। वहां आसपास के भोले-भाले ग्रामीणों और आदिवासियों को इकट्ठा किया गया था।
शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर छापा मार दिया। वहां का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभा को रुकवाया और वहां मौजूद मुख्य लोगों को हिरासत में ले लिया।
पैसे का लालच देकर आदिवासियों को फंसाने का आरोप
गांव के ही एक पीड़ित का आरोप है कि इलाके के गरीब आदिवासियों को सीधे टारगेट किया जा रहा था। पीड़ित ने बताया, उसे भी इस सभा में बुलाया गया था और धर्म बदलने को कहा गया।
आरोप है कि धर्म बदलने के बदले लोगों को मोटी रकम और आर्थिक मदद देने का लालच दिया जा रहा था। पिछले कई दिनों से इस पूरे इलाके में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश चल रही थी।
उदयपुर के डीएसपी राजीव राहर ने बताया कि कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब इनके मोबाइल डेटा और कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है।
सूत्रों का कहना है कि यह एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है। चूंकि इसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोग भी पकड़े गए हैं, इसलिए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन लोगों ने अब तक कहां-कहां ऐसी सभाएं की हैं और उनका मुखिया कौन है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
