Rajasthan News: 11 महिलाएं-12 पुरुष… स्पा सेंटर में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने मारा छापा. जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटरों में चल रही अनैतिक और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए भगत की कोठी थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में बासनी शॉपिंग सेंटर के पास स्थित एक स्पा सेंटर से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं।

स्पा में अर्धनग्न अवस्था में मिले लोग, मचा हड़कंप
पुलिस जब स्पा सेंटर में दबिश देने पहुंची तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। कई लोग अर्धनग्न और संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पूछताछ में किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस की मौजूदगी से स्पा में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद पुरुष ग्राहकों में खलबली मच गई। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को भगत की कोठी थाने लाया गया, जहां कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें जज के समक्ष पेश किया गया।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
पुलिस को इस स्पा सेंटर में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों और कानून के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह और डीसीपी (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। भगत की कोठी थाना प्रभारी पदमा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस कार्रवाई की जानकारी केवल डीसीपी और थाना प्रभारी तक सीमित रखी गई थी, ताकि गोपनीयता बनी रहे।
स्पा सेंटरों पर सख्ती जारी
पुलिस कमिश्नरेट इस तरह के गैरकानूनी कारोबारों पर लगातार नकेल कस रहा है। कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर जोधपुर में संचालित स्पा सेंटरों की नियमित जांच और कार्रवाई की जा रही है, जिससे ऐसे अवैध धंधों पर अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई ने स्पा के नाम पर चल रहे अनैतिक कारोबारों को लेकर पुलिस की सख्ती को फिर से उजागर किया है।
पढ़ें ये खबरें
- आय से 1049 गुना अधिक संपत्ति मामला, कोर्ट ने कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क को सुनाई 4 साल की सजा
- इकाना में गूंजी क्रिकेट की नई उम्मीद, योगी बोले- यूपी टी-20 से गांव-जिलों की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
- माई के दरबार में दोस्ती की अनूठी तस्वीर: पीताम्बरा पीठ में आमने-सामने हुए आशुतोष तिवारी-कांग्रेस नेता, गर्मजोशी से मिले गले
- लव ट्रायंगल में दिनदहाड़े हत्या: गर्लफ्रेंड को रोकने चलती कार पर चढ़ा युवक, आरोपी ने गिरने के बाद रौंदा, मौके पर हुई मौत, देखें VIDEO…
- नशे पर तगड़ा प्रहार: भोपाल रेलवे स्टेशन में DRI ने पकड़ी 7.5 करोड़ की ड्रग्स, चार नाइजीरियन और एक इंडियन गिरफ्तार

