Rajasthan News: राजस्थान पुलिस महकमे से सोमवार की रात एक बहुत बड़ी खबर आई है। पुलिस मुख्यालय ने देर रात एक आदेश जारी करते हुए राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 141 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की तरफ से यह लंबी-चौड़ी लिस्ट जारी की गई है। इस फेरबदल में जयपुर कमिश्नरेट सहित कई जिलों के डिप्टी एसपी (DYSP) और एसीपी (ACP) इधर से उधर कर दिए गए हैं।
जयपुर कमिश्नरेट में भारी फेरबदल
इस नए आदेश के बाद राजधानी जयपुर की कानून व्यवस्था को संभालने वाली टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। जयपुर कमिश्नरेट के कई थानों और सर्किलों के इंचार्ज बदल दिए गए हैं।
- हेमेन्द्र शर्मा: इन्हें एसीपी (बगरू) से हटाकर अब एसीपी (मानसरोवर) की कमान सौंपी गई है।
- शिवकुमार भारद्वाज: एसओजी से निकालकर इन्हें एसीपी (झोटवाड़ा) बनाया गया है।
- हंसराज बैरवा: सवाई माधोपुर ग्रामीण से जयपुर बुलाकर इन्हें एसीपी (शास्त्री नगर) लगाया गया है।
- दीपक खण्डेलवाल: दूदू से ट्रांसफर कर इन्हें एसीपी (बगरू) की जिम्मेदारी दी गई है।
- आदित्य पूनियां: रामगंज से हटाकर अब इन्हें एसीपी (अशोक नगर) बनाया गया है।
- शिवरतन गोदारा: जोबनेर से अब एसीपी (रामगंज) जयपुर कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे।
- सुरेन्द्र सिंह: इन्हें एसीपी (आदर्श नगर) जयपुर कमिश्नरेट तैनात किया गया है।
- राम सिंह: एसओजी से इन्हें एसीपी (मेट्रो) जयपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी मिली है।
- जुल्फीकार अली: झुंझुनूं से ट्रांसफर कर इन्हें एसीपी साइबर क्राइम (साउथ) जयपुर लगाया गया है।
इसके अलावा बालाराम को अशोक नगर से हटाकर राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) भेजा गया है, जबकि चन्द्र प्रकाश को भी साइबर क्राइम से हटाकर RPA जयपुर में डिप्टी एसपी लगाया गया है। रमेश कुमार पारीक को जेडीए (JDA) जयपुर में तैनात किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट







इन अफसरों की जयपुर से हुई विदाई
इस लिस्ट में कई ऐसे नाम भी शामिल हैं जिन्हें राजधानी जयपुर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। सरकार ने इन्हें कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों के फील्ड में भेजा है।
- नतीशा जाखड़: जयपुर कंट्रोल रूम से सीधे एसीपी (प्रतापनगर) जोधपुर कमिश्नरेट भेजा गया।
- गजेन्द्र सिंह: जयपुर कंट्रोल रूम से सीओ चूरू बनाकर भेजे गए।
- लक्ष्मी सुथार: एसीपी (आदर्श नगर) से हटाकर सीओ कोटपूतली-बहरोड़ लगाया गया।
- रोहित श्रीवास्तव: एसआईटी एसओजी जयपुर से सीओ रुपवास भरतपुर भेजे गए।
- राजेन्द्र कुमार मीणा: एसीपी (कोतवाली) जयपुर से सीओ सवाई माधोपुर बनाए गए।
- मनीष कुमार शर्मा: एसओजी जयपुर से हटाकर सीओ सीकर की जिम्मेदारी दी गई।
- नरेन्द्र कुमार दायमा: एटीएस जयपुर से सीओ हिण्डौन सिटी करौली भेजे गए।
- बाबुलाल मुरारिया: एसओजी जयपुर से सीओ बालोतरा बनाकर भेजे गए हैं।
आधी रात को आई इस लिस्ट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जिन अफसरों के तबादले हुए हैं, उन्हें तुरंत अपने नए कप्तानों को रिपोर्ट करने और नया चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- जालंधर में 26 से 28 जून तक बाजार बंद, सद्भावना यात्रा के चलते व्यापारियों का फैसला
- ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति को लेकर विवाद, TMC पहुंची हाईकोर्ट, फैसले पर 11 जून को होगी सुनवाई
- घर पर कोल्ड कॉफी बनाते समय न करें ये गलतियां, तभी मिलेगा कैफे जैसा स्वाद …
- गोपालगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद: 24 घंटे में दूसरी बार हैवानियत, ट्रांसजेंडर युवती के साथ दुष्कर्म
- मानसून ने कवर किए 13 राज्य, कल पहुंचेगा मुंबई : कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति; अगले सप्ताह तक CG-MP में होगी एंट्री

