Rajasthan News: जयपुर की सड़कों पर अब धुआं उगलती बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल की 29 अल्ट्रा मॉडर्न इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। शहर के लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि अब उन्हें सफर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

भीलवाड़ा में भी दौड़ीं ई-बसें
सीएम ने सिर्फ जयपुर ही नहीं, बल्कि भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया है। यह सब प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत हो रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने इस योजना की शुरुआत की। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदूषण कम हो और लोगों को सुगम सार्वजनिक परिवहन मिले।
दिवाली तक बदल जाएगी तस्वीर
अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ये बसें सिर्फ जयपुर-भीलवाड़ा के लिए हैं? जी नहीं, राजस्थान के 8 बड़े जिलों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर में ये बसें चलेंगी। केंद्र सरकार ने इन जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें मंजूर की हैं। खबर है कि दिवाली तक ये सभी बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इसके बाद 475 और बसें आएंगी, यानी कुल 1150 बसें राजस्थान को मिलेंगी।
महिलाओं और बुजुर्गों का खास ख्याल
इन नई बसों की सबसे खास बात है इनकी सुरक्षा। बसों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता रहेगी। सीएम ने बताया कि ये बसें दिव्यांगों, बुजुर्गों और छात्रों के लिए बेहद आरामदायक होंगी। तकनीक ऐसी है कि सफर न सिर्फ सस्ता होगा, बल्कि पर्यावरण भी साफ रहेगा। अब देखना यह है कि आम जनता इन नई बसों का स्वागत कैसे करती है और ये सफर वाकई कितना सुहाना साबित होता है।
पढ़ें ये खबरें
- कैथल में कल 5 केंद्रों पर होगी नीट की परीक्षा: जिला प्रशासन ने कसी कमर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- NEET UG 2026 री-एग्जाम: परिक्षा से पहले रायपुर के 25 परीक्षा केंद्रों पर की गई मॉकड्रिल, एंट्री, बायोमेट्रिक जांच और ड्रेस कोड को लेकर अहम निर्देश जारी
- जैसलमेर में ऑपरेशन क्लीन: 250 साल पुरानी दरगाह को नोटिस मिलने के बाद गरमाई राजस्थान की सियासत
- अवैध संबंधों के चलते खूनी खेल: 32 वर्षीय युवक की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या, वारदात से मची सनसनी
- Rajasthan News: बूंदी में मंदिर में चोरी का वीडियो वायरल, बालाजी के सामने हाथ जोड़कर पैसे ले उड़ा चोर
