Rajasthan News: जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) मास्टर डवलपमेंट प्लान-2031 के तहत शहर के लिए 300 फीट चौड़ी आउटर रिंग रोड बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसे यमुना एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए जेडीए जल्द ही डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करवाएगा। प्रस्ताव को जेडीए की कार्यकारी समिति की बैठक में रखा जाएगा, जिसके बाद कंसलटेंट नियुक्त कर डीपीआर तैयार करने का काम शुरू होगा।

जोधपुर में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और रिफाइनरी व औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए यह रिंग रोड बनाई जाएगी। यह वर्तमान रिंग रोड से 10-15 किलोमीटर बाहर डांगियावास से केरू तक प्रस्तावित है। जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी ने बताया कि यह रिंग रोड जोधपुर को बालोतरा और रोहट-कांकाणी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ेगी, जिससे लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट, और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनवरी 2025 में जोधपुर दौरे के दौरान इस आउटर रिंग रोड के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए थे। एनएचएआई द्वारा शहर के चारों ओर मौजूदा रिंग रोड के निर्माण के बाद यह नया प्रोजेक्ट शहर के विकास को नई दिशा देगा।
रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण जोधपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2009 के तहत आपसी सहमति से किया जाएगा। प्रभावित किसानों को मुआवजे के रूप में विकसित भूमि (पट्टा सुदा) दी जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘जब मुख्यमंत्री ही 7वां फेल होगा तो…’, CM सम्राट के क्राइम वाले बयान पर PK का बड़ा हमला
- होंडा लाने जा रही है देश में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी, इस दिन होगी ग्लोबल अनवीलिंग
- दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी बेनकाब: एसआईटी की निगरानी और तत्कालीन टीआई पर उठे गंभीर सवाल, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को किया बरी
- बयान, बवाल और बखेड़ाः नेहा बोरा के विवादित बोल पर भड़के महंत राजू दास, सनातन संस्कृति का अपमान बताते हुए दिया बड़ा बयान
- जहानाबाद में देह व्यापार का मामला, पुलिस की अचानक दबिश से मचा हड़कंप, जांच में जुटी टीम

