Rajasthan News: अजमेर के बोराड़ा इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। गुरुवार सुबह एक जली हुई स्कॉर्पियो कार में पूर्व सरपंच के परिवार के 4 लोगों की लाशें मिलीं। शुरुआत में लगा कि यह कोई सड़क हादसा है। लेकिन जब एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल की टीम ने जांच शुरू की, तो सामने आया सच हैरा कर देने वाला था।

अपनों ने ही रची खौफनाक साजिश
पुलिस की जांच में जो सच बाहर आया है, वह बेहद डरावना है। इस पूरे हत्याकांड को किसी बाहरी गैंग ने नहीं, बल्कि घर के ही लोगों ने अंजाम दिया है। मरने वाले रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और एक नाबालिग बेटे ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को तुरंत हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि घर के भीतर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया।
धारदार हथियार से काटा, फिर लगाई आग
बदला लेने की आग में अंधे हो चुके आरोपियों ने रात के वक्त हमला किया। उन्होंने रामसिंह, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना बेरहम था कि चारों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उन्होंने चारों शवों को स्कॉर्पियो कार में डाला। फार्म हाउस से महज 500 मीटर दूर ले जाकर पूरी कार को आग के हवाले कर दिया। वे चाहते थे कि दुनिया इसे एक हादसा समझे।
पुलिस को ऐसे हुआ शक
सुबह जब गांव वालों ने जली हुई कार देखी, तो तुरंत पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस को शवों की हालत और कार के आसपास कुछ अजीब सुराग मिले। एसपी के निर्देश पर जब टीम ने पहली पत्नी और बच्चों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की, तो वे टूट गए। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- सीकर में ACB की बड़ी कार्रवाई: SI और 3 कॉन्स्टेबल 2.80 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
- Share Market Update : सेंसेक्स 300 अंक टूटा, 76,900 के करीब कारोबार, निफ्टी भी 100 अंक गिरा
- राष्ट्रगीत पर सियासत : भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा ने आजादी के पहले नहीं गाया वंदे मातरम्… अजय चंद्राकर ने बहस के लिए दी खुली चुनौती
- अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, वैशाली के अग्निवीर आदित्य कुमार समेत 5 जवान लापता
- डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा… गाड़ी में सवार 7 लोगों में 2 की मौत, राहत-बचाव जारी

