Rajasthan News: जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को बेंगलूरु से तीन नई वन्दे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसके साथ देश में इन ट्रेनों की संख्या 150 हो गई। 2019 में शुरू हुई वन्दे भारत ट्रेनों का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन उत्तर पश्चिम रेलवे, जो राजस्थान के 90% हिस्से को कवर करता है, में केवल चार वन्दे भारत ट्रेनें चल रही हैं। जोधपुर से तो महज एक ट्रेन का संचालन हो रहा है।

दीनदयाल बंग की आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार का फोकस दक्षिण भारत पर अधिक रहा है। दक्षिण रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे में कुल 48 वन्दे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जबकि उत्तर रेलवे में 28 ट्रेनें हैं। इस तरह देश की 150 वन्दे भारत ट्रेनों में से 76 चार जोनों में संचालित हो रही हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे में जोधपुर-साबरमती, अजमेर-चंडीगढ़, उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-आगरा रूट पर चार जोड़ी ट्रेनें चल रही हैं।
जोधपुर-जयपुर रूट को इंतजार
जोधपुर-जयपुर जैसे महत्वपूर्ण रूट पर अभी तक एक भी वन्दे भारत ट्रेन शुरू नहीं हुई है, जबकि इसकी मांग लंबे समय से है। बीकानेर मंडल को भी अब तक कोई वन्दे भारत ट्रेन नहीं मिली।
जोनों में वन्दे भारत ट्रेनों की स्थिति
दक्षिण रेलवे में 20, दक्षिण पूर्व रेलवे में 16, दक्षिण पश्चिम रेलवे में 12, मध्य और पश्चिम रेलवे में 10-10, उत्तर पश्चिम और दक्षिण मध्य रेलवे में 8-8, पूर्वोत्तर, पूर्वी तटीय, पूर्व मध्य और पूर्वी रेलवे में 6-6, जबकि पश्चिम मध्य, पूर्वोत्तर सीमांत और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 4-4 और उत्तर मध्य रेलवे में 2 ट्रेनें चल रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Top News : हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां कीं विसर्जित, JTET के एडमिट कार्ड जारी, डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कॉकरोच ने जानबूझकर देरी का लगाया आरोप
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार

