Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के दीगोद कस्बे में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक 8 वर्षीय बच्चे ने खेलते समय गलती से बैटरी सेल निगल लिया और इसे परिजनों से छिपाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप्स की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की कि सेल पेट से कैसे निकलेगा।

बच्चे की मां को मोबाइल की सर्च हिस्ट्री देखकर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर बच्चे ने सारी बात कबूल की। इसके बाद परिजन उसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल ले गए। एक्स-रे में पता चला कि सेल बच्चे के फेफड़े के पास फंसा है।
डॉक्टरों का कहना है कि यदि सेल प्राकृतिक रूप से मल के जरिए बाहर नहीं निकला तो प्रोसीजर के माध्यम से इसे हटाया जाएगा। बच्चे की हालत फिलहाल स्थिर है। बच्चे के पिता मनोज ने बताया कि उनका बेटा दिव्यांश कक्षा 2 का छात्र है और रविवार को जीभ पर सेल लगाकर कुछ जांच करने के दौरान उसने इसे निगल लिया। एमबीएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है और वह निगरानी में है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘भगवान के लुटेरे’ नहीं बचेंगे! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी निर्णायक सुनवाई, चंपत राय समेत तीन लोगों की होगी पेशी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
