School Bus Accident in Rajasthan: जयपुर के चौमूं में नेशनल हाईवे 52 (NH 52) के भोजलावा कट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. बच्चों से भरी एक स्कूल बस निर्माणाधीन पुलिया में जा घुसी, जिसमें 15 बच्चे घायल हो गए और बस में सवार एक शिक्षक की मौत हो गई.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिया से उतरते समय बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई. बस में 30-35 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान बच्चों में भगदड़ मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज किया घायल बच्चों और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सरकार और स्कूल प्रबंधन पर सवाल
घटना के बाद यह भी सामने आया कि स्कूलों में अवकाश होने के बावजूद कई कोचिंग और स्कूल प्रबंधन बच्चों को बुला रहे हैं. पुलिस कोचिंग संचालकों और प्रबंधन से पूछताछ कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- कौन है ये बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस? अली खामेनेई की मौत पर मनाया जश्न, वीडियो में निकाली भड़ास, बोलीं- ईरान तो 40 साल बाद मिली आजादी
- महाराष्ट्र में पालघर के तारापुर MIDC में SO3 गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराई गई कॉलोनी
- Bihar Crime: खगड़िया में गोली मारकर युवक की हत्या, ईद मनाने पंजाब से लौटा था घर, परिजनों में पसरा मातम
- रेलवे भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ाः मुकेश की जगह रंजित ने दी थी परीक्षा, CBI ने 2 मुन्ना भाई को बिहार से किया गिरफ्तार
- MP में चढ़ा पारा: मार्च में 40 डिग्री के ऊपर पहुंच सकता है तापमान, अप्रैल-मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी

