Rajasthan News: बारां जिले के कोटड़ी गांव में जमीनी विवाद की रंजिश ने गुरुवार को एक मां-बेटे की जान ले ली। कोतवाली थाना क्षेत्र के भूल भुल्लैया चौराहे के पास नेशनल हाईवे-27 पर बाइक सवार संजय मीणा (35) और उनकी मां रुक्मणीबाई (55) को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए हंगामा किया और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पाठेड़ा निवासी संजय मीणा अपनी मां रुक्मणीबाई के साथ बाइक से बारां कोर्ट में गवाही देने जा रहे थे। यह गवाही एक पुराने मारपीट के मामले से जुड़ी थी, जिसमें रुक्मणीबाई मुख्य गवाह थीं। सुबह करीब 10 बजे भूल भुल्लैया चौराहे पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने इसे दुर्घटना मानने से इंकार करते हुए पुरानी रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत में कहा गया कि पुरुषोत्तम मीणा, शिशुपाल, चंद्रप्रकाश, विनोद उर्फ मोनू, नीरज लश्करी, देशराज बैरवा और गोलू ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर कार से टक्कर मारकर संजय और रुक्मणीबाई की हत्या की। कोतवाली थाना सीआई योगेश चौहान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
