Rajasthan News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की ड्रीम होम सोसाइटी में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां आईईएलटीएस की तैयारी कर रही नागौर जिले की युवती सोनिया भाटी ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लिव-इन में रह रही थी सोनिया
मृतका रायसिंहनगर के गुरप्रीत सिंह नामक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों लंबे समय से श्रीगंगानगर में एक साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि सोनिया आईईएलटीएस की कोचिंग कर रही थी और यहीं पढ़ाई कर रही थी।
विवाद के बाद छलांग
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच शुक्रवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कुछ देर बाद सोनिया ने बालकनी से छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
परिजनों ने जताई शंका
घटना की जानकारी मिलने पर युवती की बड़ी बहन फर्जना श्रीगंगानगर पहुंचीं और शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन सवाल उठा रहे हैं कि यह आत्महत्या है या किसी ने धक्का देकर मौत के घाट उतारा।
फोन रिकॉर्ड्स और गवाहों की जांच
सोसाइटी के गार्ड और अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था और कई बार तेज आवाजें भी सुनाई देती थीं। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। साथ ही, युवक से पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि यह खुदकुशी का मामला है या हत्या की साजिश।
पढ़ें ये खबरें
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद
