Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को होली के बाद एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की 1 लाख 22 हजार महिलाओं के बैंक खातों में यूनिफॉर्म के लिए 1-1 हजार रुपये सीधे (DBT के जरिए) ट्रांसफर किए हैं। इसके साथ ही, कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया गया है।

1 अप्रैल से आएंगे ज्यादा पैसे
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान घोषणा की है कि आंगनबाड़ी मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल 2026 से लागू हो जाएगी।सीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी बहनें देश के भविष्य (नौनिहालों) की नींव रख रही हैं, इसलिए उनका सशक्त होना जरूरी है। गौरतलब है कि अब कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के साथ-साथ जल्द ही आंखों की मुफ्त जांच और चश्मे की सुविधा भी मिलेगी।
बता दें कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा संचालित अमृत आहार योजना के तहत 3 से 6 साल तक के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है। इसी के साथ ही कार्यक्रम में 19 मार्च से 15 मई तक चलने वाले विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है ताकि गांवों और वार्डों का विकास तेजी से हो सके।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी, सोलर दीदी और बैंक सखी जैसी योजनाओं से राजस्थान की महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG VC Appointment : दो विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति, आदेश जारी
- सावधानी हटी दुर्घटना घटी : ट्रेन की चपेट में आई गार्ड रूम में कार्य कर रही सफाईकर्मी
- ‘बच्चों में दम होगा तो वो खुद राजनेता बन जाएंगे’, CM डॉ. मोहन ने 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन को किया संबोधित, इस काम के लिए की कमलनाथ की तारीफ
- CG Liquor Scam : भाटिया और वेलकम डिस्टलरी के 16 वाहनों को EOW ने किया जब्त, डिस्टलरियों से सीधे दुकानों तक होती थी अवैध शराब की सप्लाई
- ओडिशा चिटफंड घोटाला: 3.27 लाख जमाकर्ताओं को 128 करोड़ लौटे, सरकार ने तेज की कार्रवाई
