Rajasthan News: बोरूंदा के रावनियाना गांव में ‘आटा-साटा’ विवाद के चलते दामाद ने अपने ससुराल में फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी सास लीलादेवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रेफर किया गया.
पुलिस के अनुसार, रामदयाल जलवानियां और कालूराम जाट के परिवार के बीच ‘आटा-साटा’ के तहत रिश्ता तय हुआ था. रामदयाल ने अपनी बहन को कालूराम के घर भेज दिया, लेकिन कालूराम ने अपनी बेटी को रामदयाल के घर नहीं भेजा. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार रात गुस्से में रामदयाल कालूराम के घर पहुंचा. उस समय लीलादेवी और उनकी बेटी सुमन खाना खा रही थीं.

कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर दोनों बाहर निकलीं, जहां रामदयाल ने बंदूक से फायरिंग कर दी. लीलादेवी को दो गोलियां लगीं एक दाएं हाथ और दूसरी कंधे पर. फायरिंग के बाद रामदयाल मौके से फरार हो गया. लीलादेवी ने पुलिस को बताया कि रामदयाल अपशब्द बोलता था, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी को उसके घर नहीं भेजा. जोधपुर से पहुंची एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना कर सबूत इकट्ठा किए. पुलिस आरोपी रामदयाल की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
क्या है आटा साटा प्रथा
लड़की की अदला बदली करना…इसे ही आटा-साटा कुप्रथा (aata sata pratha kya hai) कहा जाता है.इस प्रथा में किसी लड़के की शादी किसी लड़की के साथ तय होती है तो उसी घर की लड़की की ओर से किसी लड़के की शादी होने वाले पति की बहन से कर दी जाती है.इसे ही अदला बदली या आटा-साटा कहा जाता है.इस कुप्रथा के कारण लड़के और लड़कियों दोनों का ही जीवन खराब होता है.
पढ़ें ये खबरें
- देहरादून में दुस्साहस: MDDA कॉलोनी में कारोबारी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, हाथ से गायब मिला सोने का कंगन
- किशनपुर स्कूल में चोरी: ताला तोड़कर दो लैपटॉप और एक टैब उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस
- सिंगरौली: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रख खुटार–रजमिलान मार्ग किया जाम
- जालंधर में बेकाबू टाटा ट्रक डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंचा, टाटा ऐस से जोरदार टक्कर; 13 लोग घायल
- Bihar Top News 03 September 2026: 13 जिलों में बाढ़- 8 नदियां उफान पर, स्कूल की छात्राओं से रेप टीचर्स ने बनाए अश्लील वीडियो



