Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भारी हंगामा देखने को मिला। नीट पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को बीच भीड़ में एक युवक ने ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या हुआ था जयपुर के शहीद स्मारक पर?
अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। वे समर्थकों के कंधों पर सवार होकर मंच की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक भीड़ में से कुछ लोग आगे आए। पहले उनके गले का गमछा खींचा गया और फिर एक युवक ने उन्हें एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इस अचानक हुए हमले से वहां भगदड़ मच गई। थप्पड़ मारने वाले युवक ने चिल्लाते हुए कहा कि वह राष्ट्रवादी है और ये ‘जिहादी’ मानसिकता के लोग हैं।
हमले पर क्या बोले अभिजीत दीपके?
इस थप्पड़कांड के बाद अभिजीत दीपके ने अपना पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले कायरता की निशानी हैं। उन्होंने साफ किया कि वे गांधी और अंबेडकर के रास्ते पर चलते हैं और शांति से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है।
पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से थाने में पूछताछ चल रही है।एक तरफ जहां थप्पड़बाजी चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ भीड़ में चोरों ने कई लोगों के मोबाइल पार कर दिए। मंच से लगातार मोबाइल सुरक्षित रखने की घोषणा होती रही। जयपुर पुलिस ने प्रशासन के नियमों के तहत 800 लोगों के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत दी थी, लेकिन घटना ने सब कुछ बदल दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में हालात सामान्य करने की कोशिश कर रही है। सूत्रों की मानें तो थप्पड़ मारने वाले युवक की पहचान की जा रही है कि आखिर वह किस मकसद से वहां आया था।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

