Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को राज्यभर में एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़ा। जयपुर और सवाई माधोपुर में कृषि विभाग से जुड़े दो अफसर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुए, जबकि नागौर में एक एएसआई को भी एसीबी ने दबोचा।

जयपुर में सहायक सचिव गिरफ्तार
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर की एसआईयू इकाई ने कृषि उपज मंडी समिति, सूरजपोल में कार्यरत सहायक सचिव इन्द्र सिंह मीणा को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। डीजी एसीबी गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि मंडी लाइसेंस जारी करने के लिए अधिकारी ने घूस मांगी थी। सत्यापन के बाद डीआईजी अनिल कायल के निर्देशन और एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।
सवाई माधोपुर में कृषि अधिकारी पर कार्रवाई
वहीं सवाई माधोपुर में एसीबी ने उप परियोजना निदेशक (आत्मा) अनुपम गोयल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गंगापुर सिटी में उसकी खाद-बीज की दुकान से संबंधित रिपोर्ट का निस्तारण करने के लिए अधिकारी पैसे मांग रहा था। सत्यापन के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के डीआईजी राजेश सिंह की देखरेख में, एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पढ़ें ये खबरें
- खुद को कानून से ऊपर समझती है यूपी पुलिस? हाईकोर्ट ने दिखाया आईना, गौतमबुद्ध नगर मामले में की तीखी टिप्पणी
- Video: आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने बचाई जान
- MP में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! 9 करोड़ 42 लाख का गांजा जब्त, पहाड़ों पर फैला था नशे का साम्राज्य!
- गुरुग्राम में पत्थर से वार कर हत्या, अब CCTV से खुलेगा राज?
- शादी का वादा कर युवती से बनाए संबंध, मुकरने पर गुरुग्राम में FIR
