Rajasthan News: जयपुर के एमआई रोड पर मंगलवार सुबह एक दुखद हादसे में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में तैनात दो जवानों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्यूटी के सिलसिले में भरतपुर रवाना होते समय यह हादसा हुआ। घायलों को तुरंत एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा खुद अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से दोनों जवानों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने इलाज में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिए।
भरतपुर के लिए जा रहे थे ड्यूटी पर
जानकारी के मुताबिक, जवान रामावतार और मनोज मीणा मंगलवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर भरतपुर जा रहे थे। गवर्नमेंट चौराहे के पास करीब 8 बजे हादसा हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर लाया गया।
एक जवान की हालत बेहद गंभीर थी
ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज और हड्डी रोग विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि रामावतार की हालत बेहद नाजुक थी। जांच में पता चला कि हादसे में उसकी हार्ट की मुख्य आर्टरी डैमेज हो गई थी, जिससे शरीर में रक्त सप्लाई प्रभावित हुई। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर रामावतार की जान नहीं बचा सके। वहीं, मनोज मीणा की हालत अब स्थिर है और इलाज जारी है।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को मंगलवार को भरतपुर विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। इसी कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए दोनों जवान वहां जा रहे थे।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
