Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में हेड कॉन्स्टेबल रामूराम मेघवाल को थप्पड़ मारने के मामले में चौहटन वृत्ताधिकारी (डीएसपी) जीवनलाल खत्री के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। पुलिस विभाग ने उन्हें अवेटिंग पोस्टिंग ऑर्डर (APO) कर जयपुर मुख्यालय भेज दिया है। यह कार्रवाई 16 सितंबर को डीजी राजीव शर्मा के बाड़मेर दौरे से पहले की गई है।

मामला गुरुवार रात का है, जब धनाऊ क्षेत्र में एक जांच के बाद लौटते समय डीएसपी खत्री और उनके चालक हेड कॉन्स्टेबल मेघवाल के बीच विवाद हुआ। मेघवाल, जो दलित समुदाय से हैं, ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने गाली-गलौज की और उनका विरोध करने पर गाड़ी रुकवाकर उन्हें थप्पड़ मारा। मेघवाल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद मामले को दबाने की कोशिश की गई और उन्हें समझौते के लिए दबाव डाला गया। उन्होंने कहा, मुझे विभाग में अलग-थलग किया जा रहा है, ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल है।
वहीं, डीएसपी खत्री ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि मेघवाल लापरवाही से गाड़ी चला रहे थे। इस घटना के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल और बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसपी को APO कर मामले की गंभीरता को दर्शाया है। जांच अभी जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

