Rajasthan News: दौसा जिले के बांदीकुई स्थित वार्ड नंबर 2 में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां दो साल की मासूम नीरू बोरवेल में गिर गई। करीब 17 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम ने बोरवेल के पास करीब 35 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पाइप के जरिए एक टनल बनाई और फिर बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला।

नीरू ने जीत ली जिंदगी की जंग
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव मौके पर लगातार मौजूद रहे और ऑपरेशन की निगरानी करते रहे। ऑपरेशन की सफलता पर जिला कलेक्टर ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बधाई दी।
रेस्क्यू के दौरान, मासूम के परिजन लगातार बच्ची से संपर्क में रहे, ताकि उसकी स्थिति में स्थिरता बनी रहे। खास बात यह रही कि ऑपरेशन के दौरान बच्ची के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जाती रही। बोरवेल में उसे दूध, चॉकलेट और बिस्किट भेजे गए, साथ ही ऑक्सीजन पाइप के जरिए उसे ऑक्सीजन भी प्रदान की जाती रही।
लोगों की दुआ रंग लाई
गौरतलब है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे नीरू अपने घर के पास खेत में लगे 600 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने गुरुवार सुबह बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चिकित्सा जांच के लिए नीरू को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।
पढ़ें ये खबरें भी
- बुकिंग के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर : गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, टोकन सिस्टम से मिलेगी गैस, वृद्ध और विधवा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा
- नवी मुंबई में फ्लैट में घुसे और पार कर दिया 36 लाख का माल, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा
- Odisha News : पुरी जगन्नाथ मंदिर में अनुष्ठान में डाली बाधा, खुंटिया सेवक 3 महीने के लिए निलंबित
- शराबी ने बीच सड़क उतार दिए सारे कपड़े, देखते ही रुक गया ट्रक, देर रात मचाया हंगामा
- हवस, हैवानियत और हवालातः घर में घुसकर बहन के आशिक ने युवती से किया रेप, VIDEO बनाकर जो किया…

