Rajasthan News: दौसा जिले के बांदीकुई स्थित वार्ड नंबर 2 में एक दुखद घटना घटित हुई, जहां दो साल की मासूम नीरू बोरवेल में गिर गई। करीब 17 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम ने बोरवेल के पास करीब 35 फीट गहरा गड्ढा खोदकर पाइप के जरिए एक टनल बनाई और फिर बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला।

नीरू ने जीत ली जिंदगी की जंग
इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव मौके पर लगातार मौजूद रहे और ऑपरेशन की निगरानी करते रहे। ऑपरेशन की सफलता पर जिला कलेक्टर ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को बधाई दी।
रेस्क्यू के दौरान, मासूम के परिजन लगातार बच्ची से संपर्क में रहे, ताकि उसकी स्थिति में स्थिरता बनी रहे। खास बात यह रही कि ऑपरेशन के दौरान बच्ची के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जाती रही। बोरवेल में उसे दूध, चॉकलेट और बिस्किट भेजे गए, साथ ही ऑक्सीजन पाइप के जरिए उसे ऑक्सीजन भी प्रदान की जाती रही।
लोगों की दुआ रंग लाई
गौरतलब है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे नीरू अपने घर के पास खेत में लगे 600 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने गुरुवार सुबह बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चिकित्सा जांच के लिए नीरू को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।
पढ़ें ये खबरें भी
- हमीरपुर में जाम ने ली सर्पदंश पीड़िता की जान, एंबुलेंस एक घंटे फंसी रही
- बिहार MLC चुनाव: तिरहुत की स्नातक-शिक्षक सीट पर मतदान जारी, DM ने बूथ केंद्रों का लिया जायजा
- छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा : NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल
- Share Market Crash: 800 अंक फिसला सेंसेक्स; विदेशी निवेशकों ने बेचे 3,585 करोड़ रुपए के शेयर
- हरियाणा में बिजली संकट से हाहाकार! गांवों से बड़े शहरों तक बिजली गुल, कहीं जाम तो कहीं सड़कों पर उतरे लोग

