Rajasthan News: रक्षाबंधन के साथ ही सावन मास का समापन हो गया। आखिर इस बार मेवाड़ में सावन बिना बरसे ही बीत गया। अब भाद्रपद से उम्मीद है कि बरसात का दौर फिर शुरू होगा। इस बार मेवाड़ में बरसात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उदयपुर में जहां पिछले करीब 20 दिन से बरसात नहीं हुई, वहीं अब प्रदेश में भी मानसून कमजोर पड़ने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की सुस्ती अगले कुछ दिन और रहने की संभावना है। अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान देखें तो बरसात की कमी रहने के आसार बन रहे हैं। आगामी सप्ताह मानसून के कमजोर रहने और फिर इसके बाद पुन: सक्रिय होने पर कहीं-कहीं बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजर रही है। ऐसे में सप्ताहभर तक सामान्य स्थिति से अलग रहने का अनुमान है। ऐसे में मेवाड़ सहित राजस्थान में अगले एक सप्ताह के दरमियान बारिश होने के आसार नहीं हैं।
धूप तेज तो तापमान में कमी नहीं
उदयपुर सहित संभाग में पिछले दो तीन दिन से धूप में तेजी महसूस की जा रही है। शनिवार को भी धूप तेज रही। ऐसे में करीब एक सप्ताह से तापमान 32-33 डिग्री के आसपास रह रहा है। वातावरण में नमी नहीं होने से तापमान में गिरावट नहीं आ रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को भी उदयपुर का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर: उज्जैन में तीन दिन कामकाज रहेंगे बंद, टॉवर चौराहे से निकलेगी विरोध रैली
- मथुरा में सनसनी: प्रेमानंद महाराज के परिकर की आश्रम में मिली लाश, प्राइवेट पार्ट कटा देख उड़े होश
- SIR विवाद पर गहलोत बोले- एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं
- BTS के वीडियो देखकर घर से निकलीं जयपुर की 2 बच्चियां, बैंग सी ह्यूक से मिलने की थी चाहत
- Haryana Top News : हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की डेडलाइन बढ़ी, हिसार में CET पास युवाओं का धरना, 24 मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए ‘सतर्क हरियाणा’ ऐप लॉन्च समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…

