Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ एक नाबालिग लड़के ने एनर्जी ड्रिंक पीकर दरिंदगी की और फिर उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़कर भाग गया. कुछ समय बाद जब बच्ची लहूलुहान हालत में ग्रामीणों को मिली. जिसके बाद परिजनों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया. अस्पताल में उसके चेकअप के बाद डॉक्टर ने रेप होने की पुष्टि की.

बाद में परिवार वालों ने तुरंत लांगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे बच्ची अपनी ताई की रिश्तेदार (बुआ) को सब्जी देने जा रही थी. तभी रास्ते में एक नाबालिग लड़के ने उसे जबरदस्ती रोक लिया और उसके साथ दरिंदगी की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में आरोपी नाबालिग को डिटेन कर लिया.
पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के अनुसार घटना से पहले आरोपी अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाया था और एनर्जी ड्रिंक के साथ शराब भी पी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं, जिनका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक हरिराम व अनुज शुभम कर रहे थे. इन टीमों ने महज 4-5 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल, गंभीर रूप से घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए करौली अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया है.
पढ़ें ये खबरें
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
- शॉर्ट सर्किट से जला रावण ! दशहरे से पहले ही धू-धू कर हुआ राख, मची अफरा-तफरी
- नशे के सौदागरों पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, 5 किलो गांजा, भारी शराब और स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार!
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ

