Rajasthan News: झुंझुनूं में सोमवार, 11 अगस्त को आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 35 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से 3,900 करोड़ रुपये से ज्यादा की बीमा दावा राशि जारी की। इस मौके पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी सौंपे गए।

कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उनकी पैदावार की खरीद की जिम्मेदारी लेंगी। उन्होंने कहा किसान भाई मुनाफे की चिंता किए बिना जमकर फसल उगाएं, खरीद की पूरी जिम्मेदारी मोदी सरकार और राजस्थान सरकार की है।
सब्जी उत्पादकों के लिए नई योजना
चौहान ने बताया कि कई बार टमाटर, प्याज, आलू जैसी सब्जियों की स्थानीय कीमतें इतनी गिर जाती हैं कि किसान को घाटा उठाना पड़ता है। ऐसे में अब किसान अपनी उपज दिल्ली या जयपुर जैसे बड़े बाजारों में बेच सकेंगे, और ट्रक का भाड़ा मोदी सरकार देगी। इससे किसानों को बड़े बाजार में बेहतर दाम मिलने का रास्ता खुलेगा।
नकली कृषि उत्पादों पर सख्त कार्रवाई
शिवराज सिंह चौहान ने नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के खिलाफ सख्त कानून लाने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि बिना वैज्ञानिक परीक्षण के बिक रहे करीब 30 हजार कृषि रसायनों पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। आगे से केवल कृषि विश्वविद्यालय या ICAR द्वारा प्रमाणित उत्पाद ही बाजार में बिक पाएंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग किसानों को जबरन दवाएं बेचते हैं या नकली कृषि सामान का धंधा करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद अलर्ट हुई पुलिस, बढ़ाई गई Disha Patani के घर की सुरक्षा
- जयपुर में अचार की टंकियों में मिलीं मरी छिपकलियां, 85 हजार किलो माल सीज
- इलाज के नाम पर नाबालिग छात्रा से हैवानियत! स्वास्थ्य जांच में 5 महीने की गर्भवती मिली, पुलिस ने आरोपी बैगा को किया गिरफ्तार
- Today’s Top News: IAS की फर्जी Facebook ID बनाने वाला UP से गिरफ्तार, फार्मेसी की हजारों सीटें खाली, 8 साल तक छिपाकर रखे हीरे बेचने पहुंचा तो पकड़ाया, जीवित महिला को मृत बताकर राशन कार्ड किया निरस्त, अस्पताल से लापता युवक 10 दिन बाद लौटा घर… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- ‘Student of the Year: After Dark’ से शनाया कपूर का डरावना फर्स्ट लुक वायरल, करण जौहर ने किया नई सीरीज का ऐलान
