Rajasthan News: जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में 15 अगस्त को होने वाला राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक होगा। बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान वायुसेना के हेलिकॉप्टर पुष्प वर्षा करेंगे। समारोह में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे। कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्किट हाउस में झंडा फहराएंगे और शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को मेहरानगढ़ किले में ‘एट होम’ कार्यक्रम होगा, जिसमें ड्रोन शो मुख्य आकर्षण रहेगा। यह शो ऑपरेशन सिंदूर की गाथा को दर्शाएगा। इसके बाद अशोक उद्यान में सांस्कृतिक संध्या सजेगी, जिसमें इंडियन आइडल फेम पीयूष पंवार, शैलेश लोढ़ा और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
समारोह की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश की अगुवाई में 11 आईपीएस अधिकारियों सहित 2200 से अधिक पुलिसकर्मी और जवान तैनात होंगे। इसमें 1650 पुलिस कमिश्नरेट और 664 अन्य जिलों व एजेंसियों से शामिल हैं। अतिरिक्त जाप्ता राजस्थान पुलिस अकादमी, उदयपुर रेंज, आरपीटीसी, पीटीएस और आरएसी बटालियनों से लिया गया है। स्टेडियम को सुरक्षा घेरे में लिया गया है और बुधवार शाम से प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
कलक्टर, जेडीए, निगम आयुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेडियम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वायुसेना के अधिकारियों के साथ अंतिम रिहर्सल भी किया गया। यह समारोह जोधपुर के लिए गौरवमयी क्षण होगा, जो देशभक्ति और सांस्कृतिक वैभव को एक साथ प्रदर्शित करेगा।
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Top News : हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां कीं विसर्जित, JTET के एडमिट कार्ड जारी, डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कॉकरोच ने जानबूझकर देरी का लगाया आरोप
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
