Rajasthan News: धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में स्थित दमोह झरने में बुधवार शाम एक एयरफोर्स जवान के डूबने का दुखद हादसा सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जवान के साथ मौजूद उनके साथियों ने घटना की सूचना किसी को नहीं दी और मौके से चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों के फोन से मिली।

जवान की पहचान और हादसे का विवरण
मृतक जवान की पहचान तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के तारोड़ा निवासी लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। वह ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। सरमथुरा थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद अपने कुछ साथी जवानों के साथ पिकनिक मनाने दमोह झरना आए थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह पानी में डूब गए। हादसे के बाद उनके साथी बिना किसी को सूचित किए मौके से चले गए। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। राहत और बचाव कार्य में SDRF टीम और स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं, लेकिन जवान का अभी तक पता नहीं चल सका है।
दमोह झरना: पर्यटन का प्रमुख केंद्र
दमोह झरना सरमथुरा उपखंड के घने जंगलों के बीच स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। करीब 300 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना, खासकर बरसात के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
पढ़ें ये खबरें
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: टाउनशिप में अनाधिकृत निर्माण पर बीएसपी प्रबंधन सख्त… एसईएसबीएफ फंड पर बहुमत के निर्णय के विरोध में सीटू का प्रदर्शन… मनरेगा के कार्य में मशीन से चल रहा सुधार का कार्य… खैरागढ़ जनपद के पंचायतों में भुगतान पर गहराया विवाद…
- जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी… एक साथ मौत के मुंह में समा गए 3 दोस्त, जानिए कैसे एक पल खत्म हो गई तीन जिंदगी
- Gold silver Price Today: होली के बाद सोना-चांदी में तेजी, जानिए क्या है नया रेट ?
- BDG और AVIATOR की लत ने छीनी तीन जिंदगियां: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, बेटी-पिता के बाद मां ने भी तोड़ा दम
- होली के जश्न के बीच वैशाली में खूनी खेल, पड़ोसी ने साथ खाना खाते वक्त दोस्त को मारी गोली, मौके पर मौत
