Rajasthan News: धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र में स्थित दमोह झरने में बुधवार शाम एक एयरफोर्स जवान के डूबने का दुखद हादसा सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जवान के साथ मौजूद उनके साथियों ने घटना की सूचना किसी को नहीं दी और मौके से चले गए। घटना की जानकारी पुलिस को 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों के फोन से मिली।

जवान की पहचान और हादसे का विवरण
मृतक जवान की पहचान तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के तारोड़ा निवासी लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है। वह ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे। सरमथुरा थानाधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि लक्ष्मी प्रसाद अपने कुछ साथी जवानों के साथ पिकनिक मनाने दमोह झरना आए थे। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह पानी में डूब गए। हादसे के बाद उनके साथी बिना किसी को सूचित किए मौके से चले गए। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। राहत और बचाव कार्य में SDRF टीम और स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं, लेकिन जवान का अभी तक पता नहीं चल सका है।
दमोह झरना: पर्यटन का प्रमुख केंद्र
दमोह झरना सरमथुरा उपखंड के घने जंगलों के बीच स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। करीब 300 फीट की ऊंचाई से गिरने वाला यह झरना, खासकर बरसात के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है।
पढ़ें ये खबरें
- 46 चौके और 7 छक्के… नाबाद 400 रन, रणजी ट्रॉफी में चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 78 साल बाद हुआ ऐसा कारनामा
- JTET-2026 का एडमिट कार्ड जारी, 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा; 4.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
- श्रीमंत झा ने जर्मनी पैरा-आर्मरेसलिंग कप 2026 में जीता एक रजत, एक कांस्य पदक, शहीद सैनिकों को समर्पित किया मेडल
- ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश
- IAS अधिकारी की फर्जी Facebook ID बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की ठगी का आरोपी भी यूपी से पकड़ाया
