Rajasthan News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. इसी कड़ी में नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भी खींवसर उपचुनाव में धांधली की बात कही.

पत्रकारों से बातचीत में बेनीवाल ने कहा, खींवसर में हमारा वोट बैंक मजबूत है, इसके बावजूद हमें अपेक्षा से कम वोट मिले. यह साफ संकेत है कि वोट चोरी हो रही है. अघोषित इमरजेंसी पूरे देश में चल रही है और चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता देखकर लगता है कि वह दबाव में काम कर रहा है.
इतिहास पर भी उठाए सवाल
बेनीवाल ने जाट शासक महाराजा सूरजमल के इतिहास को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, सूरजमल ने 80 लड़ाइयां लड़ीं और सभी जीतीं. वह लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए. लेकिन उनके बारे में गलत इतिहास लिखा गया है. इसकी जांच होनी चाहिए, किसी भी समाज का इतिहास तोड़ा-मरोड़ा नहीं जाना चाहिए.
जोजरी नदी का मुद्दा उठाया
उन्होंने कहा कि जोजरी नदी को बचाना बेहद जरूरी है. बड़े-बड़े मंत्रियों ने डीपीआर बनाने का दावा किया लेकिन अब तक एक रुपया भी स्वीकृत नहीं हुआ. हम यह मामला लोकसभा में उठाएंगे. ऐसे ही हाल रहे तो सीएम भजनलाल शर्मा का कनेक्शन कट जाएगा.
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम को घेरा
जोधपुर में फायरिंग की घटनाओं पर उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, सीएम भजनलाल शर्मा की प्रदेश में चल नहीं रही है. यहां अफसरशाही हावी है और गलत अफसरों की पोस्टिंग की गई है. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- CG Crime : जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, नगदी भी जब्त
- बड़ा हादसा: टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आई महिला, कटकर अलग हुआ हाथ
- ‘अब तो हमें बख्श दो…’ रायबरेली में मॉडल श्रद्धा दुबे के घर पुलिस की दस्तक, दरवाजे पर हाथ जोड़कर रो पड़ीं सौतेली मां
- डाक बंगला चौराहा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मां दुर्गा से की प्रदेश की सुख-शांति की कामना
- 700 साल पुरानी परंपरा के नाम पर विवाद, प्रशासन ने बदला फैसला, ‘आम दरबार’ की जगह फिर हुआ ‘मुरिया दरबार’
