Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। मामला बसवा उपखंड के एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का है, जहां आठवीं कक्षा की छात्राओं ने शिक्षक राजेंद्र गुर्जर पर अनुचित हरकतों का आरोप लगाया है।

छात्राओं के मुताबिक, शिक्षक पिछले दो साल से लगातार अशोभनीय व्यवहार कर रहा था। एक छात्रा ने साहस करके यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया।
स्कूल में तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन
जैसे ही मामला सामने आया, गांव के लोग और परिजन स्कूल पहुंचे और गेट पर ताला जड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि स्कूल प्रशासन को पहले भी ऐसी हरकतों की जानकारी दी गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया।
पुलिस ने शिक्षक को लिया हिरासत में
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक राजेंद्र गुर्जर को हिरासत में ले लिया। परिजनों की ओर से थाने में पोक्सो एक्ट, छेड़छाड़, अश्लील हरकत और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की गई है।
थानाधिकारी का बयान
बसवा थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब तक तीन छात्राओं से छेड़छाड़ की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और अगर आरोप साबित होते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
