Rajasthan News: कोटा के अयाना कस्बे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 4 महीने के मासूम बच्चे की टीकाकरण के कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद रविवार सुबह अस्पताल परिसर जंग का मैदान बन गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।

क्या हुआ था शनिवार की रात?
अयाना के रहने वाले रामावतार रैगर ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता शनिवार को अपने 4 महीने के बेटे को लेकर अस्पताल गई थी। वहां बच्चे को रूटीन टीकाकरण (Vaccination) करवाया गया। सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन रात होते-होते मंजर बदल गया। बच्चे के शरीर पर जगह-जगह लाल निशान (स्पॉट्स) पड़ने लगे। घबराए माता-पिता उसे तुरंत अस्पताल भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कलेजे के टुकड़े को खोने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल का इनकार
अस्पताल प्रशासन फिलहाल टीके से मौत की बात को सिरे से नकार रहा है। परिजनों का गुस्सा बढ़ता देख अयाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई रामधार वर्मा ने बताया कि शव को इटावा के उप जिला अस्पताल भेजा गया है। वहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि बच्चे की मौत वैक्सीन की वजह से हुई या कोई और बीमारी थी।
जांच के लिए बनी स्पेशल टीम
इस मामले में कोटा चिकित्सा विभाग भी अलर्ट मोड पर है। इटावा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयकिशन मीणा ने इस पूरी घटना पर अयाना चिकित्सा प्रभारी से रिपोर्ट मांगी है।
पढ़ें ये खबरें
- रेलवे में नौकरी का झांसा, फर्जी जॉइनिंग लेटर और ट्रेनिंग भी कराई, दो युवतियों से 13 लाख ठगे, एक आरोपी गिरफ्तार
- गोपाल मंडल के भतीजे की गंगा में डूबने से मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, पूर्व विधायक ने कहा- सांसद का चुनाव लडूंगा
- धर्मांतरित महिला के शव दफनाने को लेकर बवाल: परिजन और ग्रामीण हुए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
- MP में सवर्ण समाज का बड़ा आंदोलन: यूजीसी रोल बैक और आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन, बाजार बंद का आह्वान
- जूनियर महिला हॉकी एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में बनाई जगह…


