Rajasthan News: बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम के लिए बाहर रहने के सारे रास्ते अब बंद हो चुके हैं। राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्यपीठ से तगड़ा झटका लगने के बाद गुरुवार को आसाराम हवाई जहाज से दिल्ली से सीधे जोधपुर पहुंचा।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सबसे पहले अपने पाल गांव वाले आश्रम गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में उसे सीधे जोधपुर एम्स (AIIMS) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक उसके स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की। अस्पताल से हरी झंडी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की गाड़ियों का काफिला उसे लेकर सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंच गया, जहाँ उसने सरेंडर कर दिया है।
गुरुवार दोपहर जब आसाराम जोधपुर एयरपोर्ट पर उतरा, तो उसकी तबीयत कुछ खराब लग रही थी। उसके समर्थकों का कहना है कि लगातार सफर करने और सड़क मार्ग की थकान की वजह से उसकी हालत बिगड़ी थी। इसी वजह से उसे पहले दिल्ली के अस्पताल में भी देखना पड़ा था। जोधपुर पहुंचने पर प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था, इसलिए जेल में दाखिल करने से पहले डॉक्टरों का फिटनेस सर्टिफिकेट जरूरी था। एम्स में दो घंटे तक चले लंबे चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह फिट घोषित कर दिया और फिर उसे जेल भेज दिया गया।
आश्रम से लेकर अस्पताल तक भारी हंगामा
जैसे ही आसाराम के जोधपुर आने की खबर फैली, उसके सेवादार और समर्थक सड़कों पर उतर आए। जोधपुर एयरपोर्ट से लेकर पाल गांव आश्रम और एम्स अस्पताल के बाहर समर्थकों का भारी जमावड़ा देखा गया। इस दौरान बिलासपुर और रायपुर के आश्रमों से जुड़े कई बड़े सेवादार भी जोधपुर पहुंचे हुए थे। भीड़ को देखते हुए जोधपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात थे ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े।
जेल की उसी पुरानी बैरक में वापसी
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आसाराम को जेल के भीतर कहां रखा जाएगा? जेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल के वार्ड नंबर 2 की बैरक नंबर 1 में रखने की तैयारी है। यह वही हाई-सिक्योरिटी सेल है जहां वह साल 2018 में सजा मिलने के बाद से लंबे समय तक बंद था।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
