Rajasthan News: सीकर जिले के जीणमाता इलाके के कोछोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को बड़ी घटना सामने आई। यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. राहुल शर्मा को एक आशा सहयोगिनी ने मरीजों और स्टाफ के सामने थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, आशा सहयोगिनी संतोष खेदड़ पर आरोप था कि उन्होंने मरीज को समय पर डीओटीएस (टीबी की दवा) उपलब्ध नहीं कराई। इस लापरवाही पर डॉक्टर राहुल शर्मा ने संतोष को नोटिस जारी किया। आरोप है कि नोटिस मिलने से नाराज संतोष और उनके पति ने डॉक्टर को धमकाया और शुक्रवार सुबह ओपीडी में ही गाली-गलौज कर थप्पड़ जड़ दिया।
संतोष खेदड़ का बचाव
संतोष का कहना है कि उन्होंने दवा उपलब्ध कराने के लिए जीएनएम से संपर्क किया था, लेकिन जिम्मेदारी उन पर डालकर मरीज को अस्पताल भेज दिया गया। संतोष का आरोप है कि डॉक्टर ने पहले उनके साथ अभद्रता की, जिससे गुस्से में आकर उन्होंने यह कदम उठाया।
डॉक्टरों में गुस्सा, हड़ताल की चेतावनी
इस घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में नाराज़गी है। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषी आशा सहयोगिनी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संघ ने साफ चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
प्रशासन की कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से संतोष खेदड़ को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उच्च अधिकारियों ने कहा है कि दोषी पर नियमों के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News : बिहार के दौरे पर केन्द्रीय मंत्री, हार का कारण जानेगी जेडीयू, मंत्री सुनेंगे लोगों की समस्या
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
