Rajasthan News: जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना मित्र बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को जयपुर में एक सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गहलोत अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, क्योंकि उन्होंने अपनी ही पार्टी में जहर घोलने का काम किया है।

सचिन पायलट पर भी निशाना
राठौड़ ने गहलोत के हालिया बयानों पर तंज कसते हुए कहा, “गहलोत मानेसर घटनाक्रम को भूलने की बात करते हैं, लेकिन जब भी बोलते हैं, ऐसा लगता है कि उन्हें सब याद है। मैं सचिन पायलट से पूछता हूं कि जब उन्हें ‘नकारा-निकम्मा’ कहा गया, क्या वे उसे भूल पाए? अगर वे भूल गए होते, तो इसकी चर्चा भी नहीं होती। अगर कुछ भूलना ही है, तो पायलट से भूलवाएं, क्योंकि ‘निकम्मा’ कहे जाने का दर्द हमेशा रहेगा।
15 अगस्त की तैयारियों पर राठौड़ ने कहा कि इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, “इस मुहिम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। चाहे सत्ताधारी हो या विपक्षी, हर किसी को तिरंगा लगाना चाहिए।” भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक तिरंगा पहुंचाएंगे। साथ ही, उन्होंने 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।
वायरल कार्यकारिणी मीटिंग पर दी सफाई
जयपुर में भाजपा की कार्यकारिणी बैठक की एक वायरल वीडियो क्लिप पर राठौड़ ने कहा, “मैंने यह वीडियो चैनल पर देखा। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ और न ही होना चाहिए। मैं जयपुर जिला अध्यक्ष से बात करूंगा और इस मामले की तह तक जाऊंगा। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठ फैलाया, जिसके चलते निर्दोष लोगों को जेल में डाला गया।
उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरसंघचालक जैसे संवेदनशील पद को भी साजिश में घसीटा गया।” राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को वोटिंग का अधिकार देना लोकतंत्र के साथ धोखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता सूची की हर साल समीक्षा होती है, लेकिन गैर-नागरिकों को इसमें जगह नहीं मिलनी चाहिए। “जो भारतीय नागरिक नहीं है, केवल उसी का नाम कटेगा।”
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी

