Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी की है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में तैनात 16 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। गृह विभाग ने शुक्रवार को इसकी लिस्ट जारी कर दी। खास बात यह है कि कई नए डीएसपी (DSP) को प्रमोशन देकर अब एडिशनल एसपी (ASP) की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसे कहां मिली नई पोस्टिंग?
सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार झाबरमल को टोंक एसीबी से हटाकर जयपुर भेजा गया है। वहीं, ज्ञान सिंह चौधरी को जयपुर हेडक्वार्टर से हटाकर दौसा की जिम्मेदारी दी गई है। ऋषिकेश मीणा अब बांसवाड़ा की जगह टोंक में मोर्चा संभालेंगे। इसके अलावा चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और ब्यावर जैसे शहरों में भी नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।


एडिशनल एसपी लेवल पर बड़ी हलचल
तबादला सूची के मुताबिक, गोपाल स्वरूप मेवाड़ा चित्तौड़गढ़ जाएंगे और रामेश्वर परिहार को सवाई माधोपुर भेजा गया है। राजवीर सिंह चंपावत अब ब्यावर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन लेंगे। वहीं, भूपेंद्र सिंह को फलोदी और सतपाल सिंह को डीडवाना में एडिशनल एसपी (ACB) लगाया गया है। सरकार ने साफ किया है कि ये सभी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
जयपुर में इन अफसरों को मिली कमान
राजधानी जयपुर में भी कई बदलाव हुए हैं। प्रशांत कौशिक को जयपुर एसयू प्रथम की कमान मिली है। वहीं मनोज कुमार गुप्ता को जयपुर शहर चतुर्थ और महेंद्र कुमार गुप्ता को जयपुर शहर द्वितीय में तैनात किया गया है। सुनील झाझड़िया अब विभागीय जांच शाखा में काम करेंगे। खैरथल-तिजारा में महावीर सिंह और श्रीगंगानगर में सुरेश शर्मा को भेजा गया है।
पढ़ें ये खबरें
- शर्मनाक: पति के सामने महिला से गैंगरेप, दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे दंपत्ति, 8 गिरफ्तार
- बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान कतर में गिरफ्तार, करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
- सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की कार का पीछा करने का आरोप, Y-श्रेणी सुरक्षा के बावजूद हमले की आशंका
- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका पर सुनवाई टली, CJP ने रिहाई में देरी को लेकर चेतावनी दी है
- CG News : मंदिर में घुसा भालू, खाने की करता रहा तलाश, देखें VIDEO
