Rajasthan News: अजमेर जिले में ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह ने भाजपा के पूर्व पार्षद चन्द्रेश सांखला के साथ आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का झांसा देकर ठगी का प्रयास किया. गिरोह में शामिल युवती ने पहले ट्राई के नाम पर पार्षद को जाल में फांसना चाहा. फिर महाराष्ट्र मुबई अंधेरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के भेष में जालसाज ने सांखला को फांसने को नाकाम कोशिश की गई.

पार्षद चन्द्रेश सांखला ने बताया कि उन्हें मंगलवार को आए कॉल पर कॉलर ने खुदको ट्राई से बताते हुए उसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके एक मोबाइल फोन नबर अलोट कराने की बात कही. जिससे कई लोगों को आपत्तिजनक सामग्री भेजी गई है. उसके खिलाफ अंधेरी पुलिस स्टेशन पर 17 से ज्यादा शिकायतें आई है. कॉलर ने काफी लबी बातचीत के बाद सांखला को 2 घंटे में अंधेरी पुलिस स्टेशन में आकर पर स्पष्टीकरण देने की बात कही.
सांखला के राजस्थान में होने की बात पर उसने उनके आधार कार्ड से इश्यू मोबाइल फोन नबरों को बंद करने की धमकी दी. कॉलर सांखला से उनके आधार कार्ड की कॉपी या फोटो मांगती रही. आखिर उसने सांखला का कॉल आगे फॉरवर्ड कर दिया. दूसरे कॉलर ने भी सांखला से फर्जी सिमकार्ड इश्यू होने व उसके खिलाफ मिली शिकायतों पर कार्रवाई का दबाव बनाना चाहा लेकिन सांखला ने धैर्य बनाए रखा. उन्होंने कॉलर की बातों का जवाब दिया लेकिन आधार कार्ड की फोटो प्रति नहीं दी. आखिर उसने भी सांखला के सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर नबर भेजकर अंधेरी पुलिस स्टेशन का नबर साझा कर दिया.
मांगता रहा आधार कार्ड
सांखला ने जब सोशल मीडिया पर उपलब्ध करवाए गए मोबाइल नबर पर वीडियो कॉल किया तो सामने निरीक्षक बाल सिंह राजपूत नामक युवक दिखाई दिया. उसने भी सांखला को उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल कर मोबाइल सिमकार्ड इश्यू करवाने और गलत मैसेज व जानकारी वायरल करने की शिकायत की बात कही. वह भी सांखला से आधार कार्ड की कॉपी देने की जिद करता रहा. काफी बातचीत के बाद शातिर जालसाज ने सांखला की मंशा को भांप लिया. आखिर उसने वीडियो कॉल कट कर दिया.
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल

