Rajasthan News: राजस्थान के करौली और भरतपुर इलाके से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने अपनी ही मामी पर बेहद घिनौना आरोप लगाया है। लड़की का कहना है कि उसकी मामी ने शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर उसका जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) करवा दिया।

यह सनसनीखेज मामला तब खुला जब पीड़िता किसी तरह जान बचाकर बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने पहुंची। वहां उसने अपनी पूरी आपबीती सुनाई।
दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन
पीड़िता भरतपुर में एक किराए के कमरे में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। अप्रैल के महीने में उसकी चचेरी मामी उसके पास आकर रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान मामी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
मामी ने लड़की से वादा किया कि अगर वह लड़का बन जाए, तो दोनों पति-पत्नी की तरह जिंदगी बिताएंगे। इसी दबाव में आकर लड़की तैयार हो गई। 27 अप्रैल को मामी उसे लेकर दिल्ली के मानेसर पहुंची। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में लड़की का ऑपरेशन करवाया गया। इसके लिए मामी ने अपने सोने के गहने तक बेच दिए। लेकिन डॉक्टरों का यह ऑपरेशन फेल हो गया।
पुलिस से बचने के लिए बदलते रहे ठिकाने
इधर लड़की के अचानक गायब होने से परेशान पिता ने भरतपुर के मथुरा गेट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पुलिस ने जब मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, तो उन्हें दिल्ली के अस्पताल का पता चला। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शातिर मामी लड़की को लेकर वहां से भाग निकली। पुलिस को चकमा देने के लिए वह मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा और वृंदावन के होटलों और आश्रमों में छिपती रही। आखिरकार पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को इंदौर से बरामद कर लिया।
डॉक्टर और मामी पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजा राम भूतौली ने मामले को गंभीरता से लिया है। समिति की महिला सदस्यों ने जब नाबालिग की मेडिकल जांच कराई, तो शरीर पर ऑपरेशन के गंभीर घाव मिले हैं। मुख्य आरोपी मामी के खिलाफ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की तैयारी है। साथ ही दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल और ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


