Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा में जबरन धर्मांतरण रोकने वाला बिल पास होकर राज्यपाल के पास भेजा गया है। इस बीच राजधानी जयपुर में लव-जिहाद का एक कथित मामला सामने आया है।

आरोप है कि अयान खान ने अपना नाम अमित शर्मा बताकर एक युवती से दोस्ती की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।
शादी का झांसा और मारपीट के आरोप
युवती ने बताया कि कुछ साल पहले अयान ने खुद को अमित शर्मा बताकर नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का वादा किया। लेकिन जब सच्चाई सामने आई कि वह अमित नहीं बल्कि अयान खान है, तो आरोपी ने मारपीट और दबाव डालना शुरू कर दिया।
दो पहचान पत्र और धोखाधड़ी
पीड़िता का दावा है कि अयान के पास दो पहचान पत्र हैं एक उसके असली नाम से और दूसरा अमित शर्मा के नाम से आधार कार्ड। साथ ही उसने बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।
FIR दर्ज और गिरफ्तारी
पीड़ित युवती हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के साथ पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ के पास फरियाद लगाने पहुंची। शिकायत के बाद चित्रकूट थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पीड़िता के वकील भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने देर रात अयान खान को गिरफ्तार कर लिया। जांच में आरोपी के दो पहचान पत्र, गाली-गलौज और धमकियों की फोन रिकॉर्डिंग समेत कई सबूत पेश किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP

