Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले में एक निजी अस्पताल में अनट्रेंड BAMS आयुर्वेदिक डॉक्टर की लापरवाही से एक मरीज की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साजिद, हरियाणा के गांव डुडोली के निवासी, के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने देर रात अस्पताल में हंगामा किया, जिसके बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गए।

मृतक साजिद के भाई मुनफेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को साजिद को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। उसे जुरहरा-कामा रोड पर स्थित I.J. अस्पताल में भर्ती कराया गया। 19 सितंबर को सुबह 9 बजे डॉक्टरों ने हर्निया का ऑपरेशन करने की बात कहकर साजिद को ऑपरेशन थिएटर में ले गए। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि ऑपरेशन के दौरान साजिद की मौत हो गई। मुनफेद ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद साजिद का घाव खुला छोड़ दिया गया था और कोई टांके नहीं लगाए गए। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही को मौत का कारण बताया।
जुरहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और राजकीय अस्पताल जुरहरा की मोर्चरी में रखवाया। थाना अधिकारी ने बताया कि मुनफेद की लिखित शिकायत मिली है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
क्या कहा CMHO ने ?
डीग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) विजय बंसल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि एक BAMS डॉक्टर द्वारा हर्निया का ऑपरेशन करने के दौरान मरीज की मौत हुई है। पुलिस से अभी तक पोस्टमॉर्टम के लिए कोई सूचना नहीं मिली है। CMHO ने तत्काल अस्पताल को सील करने के आदेश दे दिए हैं और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
