Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप मेवाड़ यूनिवर्सिटी में इस साल एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सरकार ने यूनिवर्सिटी में चल रहे फर्जीवाड़े को देखते हुए इसके सभी कोर्सों में नए एडमिशन पर तुरंत रोक लगा दी है। अब यहां कोई भी नया छात्र दाखिला नहीं ले पाएगा।
बता दें कि लंबे समय से इस यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री बांटने और भारी गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद सरकार ने सख्त फैसला लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने उदयपुर के संभागीय आयुक्त (कमिशनर) की अगुवाई में एक खास जांच टीम बनाई थी। इस टीम ने जब यूनिवर्सिटी के कागजातों और तौर-तरीकों को खंगाला, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। जांच में कई तरह की बड़ी चोरियां और कमियां पाई गईं। इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर उच्च शिक्षा विभाग ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी अधिनियम-2009 की धारा 44(1) के तहत कॉलेज प्रशासन को एक कड़ा कारण बताओ नोटिस थमा दिया है।
SOG की एंट्री से मचा हड़कंप
इस पूरे खेल में सिर्फ शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) भी एक्शन में है। सूत्रों की मानें तो SOG ने पिछले दिनों यूनिवर्सिटी के कुछ बड़े पदाधिकारियों को गिरफ्तार भी किया था। जब यह बात जयपुर में बैठे बड़े अफसरों तक पहुंची, तो हड़कंप मच गया। उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा की साख को बचाने के लिए यह कदम लिया गया है। जब तक अगला आदेश नहीं आता, तब तक यूनिवर्सिटी का कोई भी स्टाफ किसी नए बच्चे का फॉर्म जमा नहीं करेगा।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया

