Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर से एक दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है। यहां के राजकीय शिशु गृह में पली एक नन्ही बच्ची को अमेरिका में रहने वाला भारतीय मूल का दंपति गोद लेने वाला है। जब यह बच्ची पालना गृह लाई गई थी, तब उसका वजन केवल 1100 ग्राम था, जबकि सामान्य नवजात का वजन करीब 1800 ग्राम होता है। शिशु गृह के स्टाफ की देखभाल और प्रयासों से बच्ची धीरे-धीरे स्वस्थ हुई और आज पूरी तरह तंदुरुस्त है।

अब अमेरिका की उड़ान
इस बच्ची को एक भारतीय मूल का दंपति गोद लेगा, जो 27 सितंबर को भारत आएगा। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह बच्ची अमेरिका जाएगी और वहां अपना नया जीवन शुरू करेगी।
पालना गृह ने बदली तस्वीर
बाड़मेर जिले में 2017 से पालना गृह संचालित है। इसका उद्देश्य बेसहारा नवजातों को असुरक्षित जगहों पर छोड़ने के बजाय सुरक्षित आश्रय देना है। अब तक यहां 90 नवजात आ चुके हैं, जिनमें 37 लड़के और 53 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से 73 बच्चों को नए परिवार मिले, 14 बच्चों की मृत्यु हो गई और 3 बच्चे अभी भी शिशु गृह में हैं।
समाज में बदलाव का संकेत
कभी पालना गृह में ज्यादातर सिर्फ बेटियां छोड़ी जाती थीं, लेकिन अब यहां छोड़े जाने वाले बच्चों में 34% बेटे हैं। यह आंकड़ा समाज में बदलते नजरिए की ओर भी इशारा करता है।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
