Rajasthan News: राजस्थान के ब्यावर में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिजयनगर के पास नेशनल हाईवे-48 पर संजीवनी स्कूल की बस और एक प्राइवेट वोल्वो वीडियो कोच आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में बैठे कई बच्चे घायल हो गए। इनमें 10 साल के मानवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
मानवेंद्र का एडमिशन संजीवनी स्कूल में सिर्फ 6 दिन पहले ही हुआ था। वो मध्य प्रदेश से आया था और स्कूल बस चलाने वाले ड्राइवर का भतीजा था। हादसे के वक्त वह आगे की सीट पर बैठा था।

कैसे हुआ हादसा?
विजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह खंगारोत के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बसें एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान वे आमने-सामने भिड़ गईं। स्कूल बस में करीब 30 बच्चे सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर है और इलाज जारी है।
मौके पर मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मानवेंद्र को भी नजदीकी राजकीय उपजिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का बुरा हाल, चालक बेहोश
मानवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हैं और स्कूल प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं। स्कूल बस चालक अभी तक होश में नहीं है।
पढ़ें ये खबरें
- Bear Attack: मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
- UP Elections: भाजपा ने बिछाई नई सियासी बिसात! मोर्चों का हुआ पुनर्गठन, अनस उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
- इंदौर कोर्ट का बड़ा फैसला: फर्जी सुसाइड नोट के आधार पर फंसाए गए 4 आरोपी दोषमुक्त, मृतक के फर्जी सिग्नेचर से खुला राज
- CG Police Transfer: 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश
- हैवानियत की हदें पार! सिर फोड़कर बीवी की हत्या, फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर घर के अंदर ही जला दी लाश
