Rajasthan News: सोमवार को सूरत एयरपोर्ट पर एक अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली, जब इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7267, जो शाम 4:20 बजे जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी, मधुमक्खियों के झुंड के हमले का शिकार हो गई। रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में थी फ्लाइट, लेकिन मधुमक्खियां लगेज गेट पर जमा हो गईं, जिससे लगेज लोडिंग रुक गई। सभी यात्री पहले ही विमान में सवार हो चुके थे।
मधुमक्खियों को भगाने में जूझा स्टाफ
एयरपोर्ट स्टाफ ने पहले धुएं का सहारा लिया, लेकिन मधुमक्खियां नहीं हटीं। इसके बाद दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारों से उन्हें भगाने की कोशिश की, जो सफल रही। इस प्रक्रिया में करीब 1 घंटे का विलंब हुआ और फ्लाइट ने शाम 5:26 बजे सुरक्षित टेकऑफ किया। देरी के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दिल्ली के लिए फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने छोड़ा विमान
दिल्ली में खराब मौसम के कारण रियाद से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-926 को जयपुर डायवर्ट करना पड़ा, जो रात साढ़े बारह बजे टर्मिनल-1 पर पहुंची। करीब 2 घंटे बाद पायलट्स ने ड्यूटी टाइम लिमिटेशन्स नियमों का हवाला देते हुए विमान छोड़ दिया। यात्रियों ने एयर इंडिया स्टाफ के रवैये पर नाराजगी जताई, क्योंकि उनकी कनेक्टिंग फ्लाइट्स भी छूट गईं। बाद में उन्हें बस से दिल्ली भेजा गया।
पढ़ें ये खबरें
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल

