Rajasthan News: आज के दौर में सोशल मीडिया सिर्फ चैटिंग का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह जान बचाने का माध्यम भी बन गया है। दरअसल, भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी करने की पोस्ट डाल दी। पोस्ट देखते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और एसपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करने लगे।

दोपहर 3:32 बजे का वो मैसेज और पुलिस का अलर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजकर 32 मिनट पर युवक ने अपने एक दोस्त को मैसेज किया कि वह सोशल मीडिया पर लाइव सुसाइड करने जा रहा है। इसके तुरंत बाद उसने फेसबुक पर पोस्ट कर दी। ठीक 3 बजकर 46 मिनट पर भरतपुर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) दिगंत आनंद को इस पोस्ट की भनक लगी। एसपी ने बिना देरी किए संबंधित थाना पुलिस और रेलवे पुलिस (RPF/GRP) को अलर्ट मोड पर डाल दिया।
रेलवे ट्रैक पर पहुंची पुलिस, तो घर की ओर भागा युवक
बता दें कि लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस की टीम तुरंत रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ी। सूत्रों ने बताया कि युवक वहां पहुंच चुका था, लेकिन पुलिस की गाड़ियाँ और वर्दी देखते ही वह घबरा गया और वहां से चुपचाप अपने घर की ओर भाग निकला। पुलिस जब पीछा करते हुए उसके घर पहुंची, तो युवक वहां सुरक्षित मिला।
नशे में किया था ड्रामा, पारिवारिक झगड़ा बनी वजह
पूछताछ में सामने आया कि युवक शराब पीने का आदी है और घर में चल रहे आपसी झगड़े से परेशान था। उसने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में आवेश में आकर यह पोस्ट डाल दी थी। हालांकि युवक अब पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन पुलिस की इस एक्टिवनेस की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। एसपी से लेकर थाने के सिपाहियों तक, पूरा सिस्टम महज 15 मिनट के भीतर एक्टिव हो गया था।
पढ़ें ये खबरें
- Weather Update: नौतपा के बीच बारिश-आंधी की एंट्री, 9 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी
- CG Morning News : CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… हसदेव में 7 लाख पेड़ों की कटाई की अनुमति पर मौन क्यों है सरकार : भूपेश… पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव आज… पढ़ें और भी खबरें
- बड़ी खबर: कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाओं की तारीखें घोषित, 16 जून से शुरू होंगे एग्जाम
- दिल्ली में बैन रहेगी ये फ्रांसीसी वोदका और स्कॉच; हाई कोर्ट से पेरनोड रिकार्ड को झटका
- ट्रंप को दो बड़े झटकेः कैपिटल हिल हमले के उपद्रवियों के मुआवजे पर कोर्ट की रोक, कैनेडी सेंटर से भी हटाना होगा अपना नाम
