Rajasthan News: राजस्थान की बेटी अश्विनी बिश्नोई ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। एथेंस में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने 65 किलो भार वर्ग में पाँचों मुकाबले बिना एक भी अंक गंवाए अपने नाम किए।

भीलवाड़ा की रहने वाली अश्विनी की इस ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर अश्विनी से मुलाकात की और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा,
मुख्यमंत्री निवास पर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप (अंडर-17) में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने वाली भीलवाड़ा की बेटी अश्विनी बिश्नोई से स्नेहिल भेंट कर उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा, अश्विनी ने अंडर-17 की 65 किलो श्रेणी में बेमिसाल प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। वह न सिर्फ राजस्थान की पहली महिला पहलवान बनीं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, बल्कि मज़दूर परिवार से निकलकर विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन करने वाली वे आज के युवाओं के लिए मिसाल हैं।
अश्विनी की यह जीत न सिर्फ खेल जगत में, बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व और प्रेरणा का कारण बनी है। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कैसे हर मंज़िल पाई जा सकती है, यह उन्होंने साबित कर दिया है।
पढ़ें ये खबरें
- CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन की CBI के सामने दूसरी पेशी, कथित भ्रष्टाचार मामले में फिर हुई पूछताछ
- फर्जी UDID कार्ड वालों की खैर नहीं! स्मार्ट मशीनों के हत्थे चढ़ रहे फर्जी दिव्यांग कार्ड वाले यात्री, जानें मामला
- Job News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रोजगार मेले में 215 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लोग कर सकते हैं आवेदन
- जबलपुर में दशहरे से पहले हुआ रावण दहन, भव्यता के साथ मनाया गया 74 वां पंजाबी दशहरा महोत्सव, राम को कंधे पर बैठाकर पहुंचे PWD मंत्री
- Bihar Top News 19 oct 2026: दुर्गा पूजा घूमने निकले विधायक जी को ग्रामीणों ने घेरा, पवन सिंह ने मंच से माफी मांगी
