Rajasthan News: राजस्थान के सबसे बड़े औद्योगिक हब भिवाड़ी में गुरुवार सुबह अचानक हालात बेकाबू हो गए। रिलैक्सो इंडिया और निफोन कंपनी के हजारों श्रमिक काम बंद कर सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है।

रिलैक्सो चौक पर चक्काजाम, थम गए पहिए
दरअसल, भिवाड़ी के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक ‘रिलैक्सो चौक’ पर आज सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है। मदरसन कंपनी में हुए हालिया विवाद की आग अब रिलैक्सो और निफोन तक पहुंच गई है। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, सुबह की शिफ्ट में आए मजदूरों ने मशीनें छोड़ दीं और सीधे गेट के बाहर आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते हजारों की तादाद में मजदूर सड़क पर जमा हो गए और चक्काजाम कर दिया।
20 हजार सैलरी की मांग, मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी
प्रदर्शनकारी श्रमिक कंपनी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर 20,000 रुपये करने, काम के बढ़ते बोझ और ओवरटाइम की विसंगतियों को दूर करने के साथ मदरसन कंपनी की तर्ज पर अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी की मांग की है। मजदूरों का साफ कहना है कि महंगाई के इस दौर में मौजूदा वेतन में घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
हजारों मजदूरों के सड़क पर उतरने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आला अधिकारी लगातार मजदूरों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि रिलैक्सो चौक का जाम खुलवाया जा सके। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कंपनी मैनेजमेंट और श्रमिकों के प्रतिनिधियों के बीच बीच का रास्ता निकालने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
मदरसन कांड के बाद बढ़ी नाराजगी
गौरतलब है कि बीते दिनों मदरसन कंपनी में भी इसी तरह का विवाद देखने को मिला था। उसी के बाद से भिवाड़ी की अन्य बड़ी कंपनियों में भी सुगबुगाहट तेज हो गई थी। ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आज बातचीत बेनतीजा रही तो यह आंदोलन दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों तक भी फैल सकता है। फिलहाल, चौक पर तनाव बना हुआ है और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में बाढ़ का गंभीर खतरा, CM ने तटवर्ती 13 जिलों में मंत्रियों और सचिवों को दिया ग्राउंड जीरो पर उतरने का आदेश
- राष्ट्र की भावनाओं के अनुरूप शिक्षा-संस्कार जब बच्चों और युवा पीढ़ी को मिलते हैं तब वह देश विकसित होता है- योगी
- तीसरा फेरा लेते ही पहुंचा लड़की का परिवार, मंदिर में मचा बवाल; पुलिस ने दोनों को थाने पहुंचाया
- जब ‘नटखट कान्हा’ पहुंचे स्कूल: तक्षशिला मिडिल स्कूल में लड्डू गोपाल का एडमिशन, रिकॉर्ड में नाम श्याम पांडेय
- बच्चों को पढ़ाने रोज जान जोखिम में डाल नदी पार करते हैं शिक्षक: न लाइफ जैकेट, न पुल… तेज बहाव के बीच खुद नाव चलाकर पहुंचते हैं स्कूल, फिर 1 से 6 किमी पैदल सफर


