Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जीरो टॉलरेंस नीति अब अपने ही अधिकारियों पर लागू हो रही है। ताजा मामले में ACB ने अपने ही एएसपी जगराम मीणा को संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा है। शिवदासपुरा इलाके में उसकी गाड़ी से 9.35 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसके बाद उनसे घंटों तक पूछताछ की गई। एसीबी ने उनके जयपुर स्थित घर पर भी छापेमारी की, जहां से 35 लाख रुपये से ज्यादा नकद, सोने का हार और मालवीय नगर में 300 वर्ग गज के प्लॉट के कागजात बरामद किए गए।

ACB डीजी डॉ. रविप्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एएसपी जगराम मीणा, जो हाल ही में झालावाड़ में पदस्थ थे और अब भीलवाड़ा अटैच किए गए हैं, जयपुर आ रहे थे। इसी दौरान तलाशी में 9.35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई स्पेशल यूनिट-2 के प्रभारी एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।
घर से भी करोड़ों की संपत्ति के संकेत
गाड़ी से बरामद नकदी के बाद एसीबी ने एएसपी मीणा के घर पर भी छापेमारी की। यहां से 35 लाख रुपये नकद, सोने का हार, और 300 गज के प्लॉट के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा अन्य ठिकानों की भी तलाशी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, ये केवल शुरुआती आंकड़े हैं, आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।
पूछताछ जारी, नेटवर्क की भी जांच
एसीबी ने जगराम मीणा को शिवदासपुरा थाने में ले जाकर लंबी पूछताछ की। अब उनके आय और संपत्ति के स्रोत की जांच की जा रही है। ACB यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा किससे और किस उद्देश्य से लिया गया था। उनके संपर्क में कौन-कौन अधिकारी और कारोबारी हैं, इसकी भी छानबीन हो रही है।
पहले भी अपने एएसपी पर कसा था शिकंजा
यह पहला मौका नहीं है जब ACB ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। कुछ सप्ताह पहले, एसीबी ने सवाई माधोपुर के एएसपी सुरेंद्र शर्मा को हर महीने बंधी (मंथली रिश्वत) वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस मामले में दो दलालों और सवाई माधोपुर डीटीओ को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि सुरेंद्र शर्मा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बिचौलियों के जरिए महीनावार रिश्वत लेते थे।
पढ़ें ये खबरें
- CGPSC अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन की बड़ी पहल: 12-13 सितंबर को होगा निःशुल्क मॉक इंटरव्यू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- बॉयफ्रेंड का ‘खूनी खेल’: ब्लेड से काटा गर्लफ्रेंड का गला, फिर खुद को किया घायल, खून से लथपथ कपल को लेकर अस्पताल पहुंची पुलिस
- मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, खलासी का हाथ धड़ से अलग, 6 मवेशियों की मौत, तस्करी का शक
- Meta Personal AI Agent ‘Muse’: मेटा का पर्सनल AI एजेंट ‘म्यूज’ लॉन्च, खुद ईमेल भेजेगा, ऑनलाइन शॉपिंग और टिकट बुकिंग करने के बाद पेमेंट भी करेगा
- उंगलियों में छुपा सेहत का राज! स्वास्थ्य के लिए किसी चमत्कार से काम नहीं है तांबे की अंगूठी …


