Rajasthan News: राजस्थान के सांचौर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरवाना थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाड़मेर ACB इकाई ने जोधपुर रेंज के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की।

रिश्वत के बदले मुकदमे में पक्षपात का वादा
ACB को शिकायत मिली थी कि हेड कांस्टेबल भंवरलाल, जो सरवाना थाने में दर्ज एक मामले में अनुसंधान अधिकारी है, पक्षपात कर रहा था। उसने मामले में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य सह-आरोपियों को शामिल न करने और मुकदमे में सहयोग करने के बदले परिवादी (वकील) से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।
ACB ने बिछाया जाल, थाने में ही दबोचा
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने जाल बिछाया और भंवरलाल को थाना परिसर में बने उसके राजकीय आवास से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई ACB मुख्यालय के निर्देश पर की गई। मौके पर ACB की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पढ़ें ये खबरें
- UP Weather Today : ठंड ने दी दस्तक, कई जनपदों में छाया कोहरा, आगामी दिनों में और गिरेगा तापमान
- Bihar Weather Today: बिहार में सामान्य रहेगा मौसम, सुबह धुंध और दिन में निकलेगी तेज धूप, जानें पटना समेत सभी जिलों का हाल
- मध्य प्रदेश में अब बढ़ेगी सर्दी की ठिठुरन: दिवाली के बाद तेजी से गिरेगा पारे का ग्राफ; इंदौर में न्यूनतम तापमान पहुंचा 12 डिग्री सेल्सियस
- जीवन सूक्त : मन के अंध तमस, दूर करे नरक चौदस – संदीप अखिल
- Morning News Brief: CBSE Board ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट; पीएम मोदी ने देशवासियों से आयुर्वेद और योग को अपनाने पर विशेष जोर दिया
