Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अपने ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जगराम मीणा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने जगराम मीणा को कार्यमुक्त कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि मीणा पुलिस, खनन, परिवहन और आबकारी विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से अवैध वसूली करता था।

27 जून को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीबी ने शिवदासपुरा टोल पर जगराम मीणा की कार की तलाशी ली। तलाशी में कार से 9.35 लाख रुपये नकद बरामद हुए, जिसमें 500-500 रुपये की गड्डियों में 5 लाख, 2 लाख, और अन्य लिफाफों में 2.35 लाख रुपये शामिल थे। मीणा इस राशि का स्रोत स्पष्ट नहीं कर सका। इसके बाद एसीबी ने जयपुर के जगतपुरा स्थित मीणा के निवास (मकान नंबर 31, चकरोल जेडीए कॉलोनी) पर छापा मारा, जहां से 39.50 लाख रुपये नकद, करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज और 85 बोतल महंगी व विदेशी शराब बरामद की गई। शराब के मामले में रामनगरिया थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
जगराम मीणा हाल तक झालावाड़ में एसीबी चौकी पर तैनात था और दो दिन पहले ही उसका ट्रांसफर हुआ था। इसके बावजूद वह विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘बंधी’ (वसूली की रकम) ले रहा था। डीजी एसीबी ने बताया कि मीणा ने 27 जून को एक सरकारी अधिकारी से मोटी रकम ली थी, जिसकी सूचना पर यह कार्रवाई की गई।
पढ़ें ये खबरें
- गयाजी में दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली
- चीन के कब्जे वाले तिब्बत क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का आया भूकंप, 16 लोगों की मौत, 32 घायल
- भारत से इंडोनेशिया लौटा तस्करी से बचाया गया नन्हा ऑरंगउटान, ओडिशा के 5 और की वापसी की तैयारी
- माता-पिता के विवाद में बच्चे का हित सर्वोपरि, दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
- बिहार विधान परिषद का मतदान जारी, नीरज कुमार ने दिखाए विक्ट्री साइन, बोले – मैं गिरने वाला नहीं
