Rajasthan News: इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। फैक्ट्रियों के शोर-शराबे के बीच अब युवाओं को खेलने-कूदने के लिए मैदान और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की सुविधा मिलने वाली है। रीको (RIICO) ने इसके लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए 10 जिलों के 15 प्लॉट्स को किराए पर देने की मंजूरी दे दी है।

क्या है रीको का पूरा प्लान?
सूत्रों की मानें तो इन 15 प्लॉट्स में से 12 जगहों पर बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और खेल सुविधाएं तैयार होंगी। वहीं, बाकी बचे 3 प्लॉट्स पर प्लग एंड प्ले सेंटर बनाए जाएंगे। इन सभी जमीनों को ई-बिडिंग यानी ऑनलाइन बोली के जरिए चुना गया है। खास बात यह है कि यह जमीनें पूरे 15 साल के लिए रेंट पर दी जा रही हैं। काम अच्छा रहा तो इसे 10 साल के लिए और बढ़ा दिया जाएगा।
प्लग एंड प्ले एक ऐसा बना-बनाया ढांचा है, जहां नया बिजनेस शुरू करने के लिए बिजली, पानी जैसी हर जरूरी सुविधा पहले से मौजूद रहती है। नए व्यापारियों को अपनी जेब से बिल्डिंग बनाने में समय और पैसा बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। वे बस आएंगे और सीधे अपना काम शुरू कर देंगे। जयपुर के सीतापुरा, जोधपुर के बोरानाडा और कोटा के रानपुर में इसके लिए जमीन फाइनल हो चुकी है।
इन शहरों में बनेंगे खेल के मैदान
रीको से मिली जानकारी के मुताबिक खेल सुविधाओं के लिए प्रदेश के बड़े इलाकों को चुना गया है। इनमें जयपुर का सीतापुरा, अपैरल पार्क और बगरू शामिल हैं। इसके अलावा कोटा का इंद्रप्रस्थ, जोधपुर का बोरानाडा, सिरोही का आबूरोड, खैरथल-तिजारा का भिवाड़ी, झुंझुनूं, अजमेर का किशनगढ़, पाली, सवाई माधोपुर का खेरड़ा और सीकर का रींगस शामिल है। इन सभी इंडस्ट्रियल एरिया में जल्द ही काम शुरू होगा।
इस पूरी योजना से लगभग 9 एकड़ जमीन इस काम में इस्तेमाल होगी। इससे रीको को हर साल करीब 2.28 करोड़ रुपए का किराया मिलेगा।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास
- CGPSC भर्ती में गड़बड़ी पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, कहा- सरकार को करानी चाहिए निष्पक्ष जांच
- कोठी के गरबा में दिखा राज्यमंत्री का अलग अंदाज, प्रतिमा बागरी ने प्रतिभागियों संग किया डांडिया नृत्य
- ग्रेटर नोएडा केस: पुलिस की बड़ी कार्रवाई; सगी बहन-बहनोई गिरफ्तार, 5 मौतों का गुनहगार कौन?
- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 IAS अफसरों का तबादला, जानिए किसे कहां भेजा गया
