Rajasthan News: भीलवाड़ा। राजस्थान के रायपुर से बीजेपी विधायक लादूलाल पितलिया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन पर ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा करने और अतिक्रमण का गंभीर आरोप लगा है। आरोपों से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार देर रात भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट के बाहर अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी बंशीलाल माली ने बताया कि उनकी जमीन पर विधायक लादूलाल पितलिया ने जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने तहसीलदार से तरमीम (सीमांकन) कराई, लेकिन विधायक उसे भी नहीं मान रहे। विरोध करने पर विधायक ने पुलिस बुला ली और पुलिस ने ग्रामीणों को मौके से भगा दिया। बंशीलाल माली ने कहा, कहीं सुनवाई नहीं हो रही, इसलिए मजबूरन कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न प्रदर्शन करना पड़ा। हम न्याय चाहते हैं और अपनी जमीन से अतिक्रमण हटवाना चाहते हैं।
वहीं, बीजेपी विधायक लादूलाल पितलिया ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, मैंने यह जमीन करीब 15 साल पहले नारायण लाल शर्मा पनोतिया से खरीदी थी। जिस जगह पर कब्जा दिया गया था, उसी पर निर्माण हो रहा है। अगर किसी को कोई शक है तो जांच करा ले। विधायक ने इसे पूरी तरह गलत बताया और कहा कि विरोध राजनीति से प्रेरित है।
पढ़ें ये खबरें
- 7 रन पर OUT… फिर भी कोहली ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, तेंदुलकर और पोंटिंग छूटे पीछे
- राजीव दत्ता की ऐसी हालत बिगाडूंगा… पूर्व विधायक गुंजल के विवादित बयान पर हाईकोर्ट में क्या हुआ?
- ‘अगली बार बनारस आएंगे तो कोई नहीं रोक पाएगा’, बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दी चुनौती
- माननीय शाह जी यदि बताने लगूंगा तो… गृहमंत्री के सवाल पर हरीश रावत का करारा पलटवार, PM मोदी का जिक्र कर दिया बड़ा बयान
- तारीख पक्की, तैयारी तेज : रामलला के दर्शन करने अयोध्या आ रहे अखिलेश, पूर्व मंत्री ने किया डेट का खुलासा
